भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति का निर्वाचन, कार्यकाल एवं शक्तियां | President and vice president of india
संघीय कार्यपालिका :- भारतीय संविधान के भाग 5 के अनुच्छेद 52 से 78 तक के अधीन संघीय कार्यपालिका का उल्लेख किया गया है। भारत में संसदीय शासन प्रणाली अस्तित्व में है जो ब्रिटिश शासन पद्धति पर आधारित है। इस संसदीय प्रणाली में दो प्रकार की कार्यपालिका प्रमुख का प्रावधान किया गया है। 1) संवैधानिक प्रमुख 2) वास्तविक प्रमुख राष्ट्रपति :- · संविधान के अनुच्छेद 52 में राष्ट्रपति पद का प्रावधान किया गया है। · राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक कहलाता है| · राष्ट्रपति का पद सर्वाधिक सम्मान गरिमा तथा प्रतिष्ठा का पद है। · राष्ट्रपति राष्ट्र का अध्यक्ष होता है विधेयक के अंदर की समस्त कार्यपालिका शक्ति उसमें निहित होती है। · अनुच्छेद 56 के अनुसार राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है लेकि...