Skip to main content

बंगाल पर अंग्रेजों का आधिपत्य । अंग्रेजों के मैसूर से संबंध। सिक्ख मुग़ल एवं अंग्रेज

 आधुनिक भारत के इतिहास की शुरुआत में जब ईस्ट इंडिया कंपनी सबसे शक्तिशाली शाषक के रूप में उभरी तो1600 ईसवी में व्यापार करने के इरादे से भारत आए अंग्रेजो ने धीरे धीरे भारत पर अपना आधिपत्य करना आरम्भ कर दिया| जिसकी शुरुआत बंगाल पर अंग्रेजो के अधिपत्य से हुई| इस ब्लॉग में मैंने बंगाल पर अंग्रेजों के आधिपत्य को सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है| उम्मीद है आपको ये पसंद आए|


बंगाल पर अंग्रेजों का आधिपत्य

मुगल सामराज्य के अंतर्गत आने वाले प्रांतो में बंगाल सर्वाधिक संपन्न राज्य था|

मुर्शिद कुली खां स्वतंत्र बंगाल का शासक था परंतु वह नियमित रूप से मुगल बादशाह को राजस्व भेजता था|

1740 ईसवी में गिरिया के युद्ध में सरफराज को मारकर बिहार का सर सूबेदार अलिवर्दी खां बंगाल का नवाब बना|

इसने अपने शासनकाल में मुगलों को राजस्व देना बंद कर दिया और इसके शासनकाल में बंगाल इतना समृद्ध शाली हो गया कि बंगाल को भारत का स्वर्ग कहा जाने लगा इसका उत्तराधिकारी इसका दामाद सिराजुद्दौला हुआ

20 जून 1756 ईसवी में काल कोठरी की त्रासदी नामक घटना घटी जिसे ब्लैक होल ट्रेजेडी कहा गया| जिसमें 146 अंग्रेज व्यक्तियों को एक कोठरी में रात भर क लिए बंद किया गया और सुबह सिर्फ 23 व्यक्ति बचे|

23 जून 1757 ईसवी में प्लासी का युद्ध, अंग्रेजों के सेनापति रॉबर्ट क्लाइव एवं बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुआ| जिसमें नवाब अपने सेनापति मीर जाफर की धोखाधड़ी के कारण पराजित हुआ| अंग्रेजों ने मीर जाफर को बंगाल का नया नवाब बनाया|

1764 ईस्वी में बक्सर का युद्ध, अंग्रेजों एवं मीर कासिम, अवध नवाब शुजाउदौला एवं मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के बीच हुआ| इस युद्ध में अंग्रेज विजई हुए| इस युद्ध में अंग्रेज सेनापति हेक्टर मुनरो था


अंग्रेजो ने बंगाल पर अपना आधिपत्य स्थापित करने के बाद भारत के अन्य छेत्रो पर भी अपना आधिपत्य स्थापित करने की कोशिश की| जिसके बाद अंग्रेजो ने मैसूर से अपने संबंधों को बढ़ाने का प्रयास किया और सफल भी हुए|


अंग्रेजों के मैसूर से संबंध

1761 ईस्वी में हैदर अली मैसूर का शासक बना|

1782 ईस्वी में द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध के दौरान हैदर अली की मृत्यु हुई| 

हैदर अली का उत्तराधिकारी उसका पुत्र टीपू सुल्तान हुआ|

1787 ईस्वी में टीपू ने अपनी राजधानी श्रीरंगपटना में स्थापित कर पादशाह की उपाधि धारण की|

1799 ईस्वी में श्रीरंगपट्टनम के आखिरी युद्ध यानी चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध के दौरान टीपू की मृत्यु हुई| 

टीपू सुल्तान को शेर-ए-मैसूर कहा जाता था


1767-1769 ईसवी में प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध हुआ यह मद्रास की संधि से समाप्त हुआ

1780-1784 ईसवी में द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध हुआ यह वारेन हेस्टिंग मंगलूर की संधि से समाप्त हुआ

1790-1792 ईसवी में तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध हुआ यह कार्नवालिस श्रीरंगपट्टनम की संधि से समाप्त हुआ

1799 ईस्वी में चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध हुआ 


सिक्ख सम्प्रदाय की स्थापना गुरु नानक प्रथम ने की जो मुग़ल शाषक बाबर व हुमायूं के समकालीन थे| मुग़ल शाषकों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पढ़ सकते हैं| सिखों के 10 गुरु हुए| जिनका विवरण उनके समयानुसार निचे दिया गया है| 

सिक्ख मुग़ल एवं अंग्रेज

सिक्ख सम्प्रदाय की स्थापना गुरु नानक प्रथम ने की|

गुरु नानक बाबर व हुमायूं के समकालीन थे|

गुरुनानक ने गुरु का लंगर नामक निशुल्क भोजनालय स्थापित किये|

गुरुनानक ने अनेक स्थानों पर सांगत (धर्मशाला) और पंगत (लंगर) स्थापित किये|

1538 ईस्वी में करतारपुर में इनकी मृत्यु हुई|


1539 से 1552 ईसवी में दूसरे गुरु - गुरु अंगद हुए

इन्होने गुरुमुखी लिपि का आरंभ किया


1552 से 1574 ईसवी में तीसरे गुरु - गुरु अमर दास हुए 

इन्होने हिंदुओं से अलग विवाह पद्धति लवन को प्रचलित किया

ये अकबर के समकालीन थे|

अकबर ने गुरु अमरदास से गोविन्दवल जाकर भेंट की और गुरु पुत्री बीबी भानी को कई गांव दान में दी|


1574 से 1581 ईसवी में चौथे गुरु - गुरु रामदास हुए 

अकबर ने गुरु रामदास की पत्नी बीबी भानी को 500 बीघा भूमि दी इसे भूमि पर अमृतसर नामक जलाशय खुद वाया और अमृतसर नगर की स्थापना की गई|

गुरु रामदास ने अपने तीसरे पुत्र अर्जुन को गुरु पद सोंपा और गुरु पद को पैतृक बना दिया|


1581 से 1606 ईस्वी में पांचवे गुरु - गुरु अर्जुन हुए

इन्होने सिखों के धार्मिक ग्रंथ आदि ग्रंथ की रचना की|

अमृतसर जलाशय के मध्य हरमंदिर साहिब गोल्डन टेंपल का निर्माण करवाया|

1606 ईसवी में जहांगीर के पुत्र खुसरो  की सहायता करने के कारण जहांगीर ने इनकी हत्या करा दी थी|


1606 से 1645 ईसवी में छठे गुरु - गुरु हरगोविंद हुए

इन्होने सिखों को सैन्य संगठन का रूप दिया|

अकाल तख़्त या इश्वर के सिंघासन का निर्माण करवाया| 

ये दो तलवार बांध कर गद्दी पर बैठते थे| 

इन्होने अमृतसर की किलेबंदी की|


1645 से 1661 ईसवी में सातवें गुरु - गुरु हर राय हुए 

इन्होंने दारा शिकोह को मिलने आने पर आशीर्वाद दिया|


1661 से 1664 ईसवी में आठवें गुरु - गुरु हरकिशन हुए 

इन्होने दिल्ली जाकर औरंगजेब को गुरुपद के बारे में समझाया|

इनकी मृत्यु चेचक से हुई


1664 से 1675 ईसवी में नौवें गुरु - गुरु तेग बहादुर हुए 

इस्लाम ना स्वीकार करने के कारण औरंगजेब ने उन्हें मरवा दिया|


1675 से 1708 ईसवी में दसवें एवं अंतिम गुरु - गुरु गोविंद सिंह हुए 

इनका जन्म पटना में हुआ|

इन्होने अपने आप को सच्चा पादशाह कहा|

इन्होने सिखों के लिए “पांच कंकार” अनिवार्य किए केश, कंघा, कृपाण, कक्षा, और कड़ा|

1699 ईसवी में वैशाखी के दिन गुरुगोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की 

सिखों के धार्मिक ग्रन्थ आदिग्रंथ को वर्तमान रूप दिया और कहा की अब गुरुवाणी ही सिख सम्प्रदाय की गुरु का काम करेगी| इस प्रकार वे सिखों के अंतिम गुरु हुए|


आधुनिक भारत के इतिहास का प्रारंभ यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के भारत में आगमन से हुआ इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यह लेख पढ़ें|



Comments

popular posts

सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन | Religious Reform Movement in hindi

भारत में 19 वीं शताब्दी की शुरुआत से ही भारतीयों की स्तिथि में सुधार करने के लिए कुछ सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन शुरू हो गए| जिसमें सबसे पहला सुधार आन्दोलन था राजा राममोहन राय द्वारा ब्रह्म समाज की स्थापना| भारत में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन से जुड़े नेताओं का प्रमुख उद्देश्य हमारे समाज का सामाजिक, धार्मिक, और मानसिक कल्याण करना था| इस आन्दोलन के नेता यह मानते थे की जिस देश में महिलाएं उपेक्षित हो वह देश सभ्यता के क्षेत्र में प्रगति नही कर सकता| अत महिलाओ की स्तिथी में सुधार के कई प्रयास किए गए| जैसे बाल विवाह, पुरोहित विवाह, विधवा व्यवस्था, सती प्रथा एवं पर्दा प्रथा का विरोध करना आदि|   सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन 1) ब्रह्म समाज 20 अगस्त 1828 ईसवी में ब्रह्म समाज की स्थापना राजा राम मोहन राय द्वारा कोलकाता में की गई | 1814 ईसवी में राजा राममोहन राय ने आत्मीय सभा की स्थापना की | 1817 ईसवी में राजा राममोहन राय ने डेविड हेयर की सहायता से हिंदू कॉलेज की स्थापना की | 1820 ईसवी में राजा राममोहन राय ने प्रिसेप्ट्स ऑफ जीसस की रचना की | 1825 ईसवी मे...

भारत में राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन

भारत में राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन 1885 ईसवी में कांग्रेस के गठन से हुआ| और 1932 ईसवी में तृतीय गोलमेज सम्मेलन भारत सरकार अधिनियम 1935 को अंतिम रूप प्रदान किया| राष्ट्रीय स्वतंत्र आन्दोलन के कई पडाव थे जिनका विवरण निचे संछिप्त में दिया गया है| a.        1885 ईसवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस b.       1905 ईसवी बंगाल विभाजन c.        1905 से 1906 ईसवी स्वदेशी व स्वराज d.       1906 ईसवी   मुस्लिम लीग e.       1907 ईसवी कांग्रेस विभाजन f.         1911 ईसवी राजधानी परिवर्तन g.        1914 ईसवी ताना भगत आंदोलन h.       1916 ईसवी लखनऊ समझौता i.          1916 ईसवी होमरूल लीग आंदोलन j.         1917 ईसवी चंपारण सत्याग्रह k.       ...

बंगाल के गवर्नर जनरल । भारत के गवर्नर जनरल

  जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल को अपने अधीन कर लिया तो अंग्रेजो ने बंगाल पर शाषन करने के लिए अपने कुछ लोगो को बंगाल के गवर्नर जनरल के पद पर नियुक्त किया| 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया| इस ब्लॉग में मैंने भारत में कंपनी के अधीन बंगाल के गवर्नर जनरल और भारत के गवर्नर जनरल को सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया है| कंपनी के अधीन गवर्नर जनरल बंगाल के गवर्नर जनरल (Governor General of India) 1. 1757- 17 60 ईसवी एवं पुनः 1765-1767 ईसवी - बंगाल के गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव रहे   इसने बंगाल में द्वैध शासन की व्यवस्था की जिसके तहत राजस्व वसूलने, सैनिक संरक्षण एवं विदेशी मामले कंपनी के अधीन थे जबकि शासन चलाने की जिम्मेदारी नवाब के हाथों में थी | 1765 ईसवी में मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय को इलाहाबाद की द्वितीय संधि के द्वारा कंपनी के संरक्षण में ले लिया दो उप दीवानों को नियुक्त किया गया बंगाल के लिए मोहम्मद रजा खान और बिहार के लिए राजा शिताब राय  रेगुलेटिंग एक्ट 1773 के अनुसार बंगाल के गवर्नर को अब अंग्रेजी क्षेत्रों का ...